
गंगुआ, जिसे गंगाबाती के नाम से भी जाना जाता है, कभी एक महत्वपूर्ण और पुरानी नदी हुआ करती थी. लेकिन आज इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है. गंगुआ एक महत्वपूर्ण शहरी जल स्रोत है, जिसकी उत्पत्ति चंदका वन क्षेत्र से होती है. यह भुवनेश्वर से दक्षिण-पूर्व की ओर बहते हुए लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय कर दया नदी में मिलती है. आगे चलकर दया नदी चिलिका झील से जुड़ती है, जो अपने समृद्ध इकोसिस्टम और बायोडायवर्सिटी के लिए जानी जाती है, बहुत लोग इस पर निर्भर करते हैं.