
यूट्यूबर सवुक्कु शंकर के घर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की. मामला 24 मार्च, सोमवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, कुछ लोग सफाई कर्मचारी बताकर घर के अंदर दाखिल हुए. वहीं, अंदर जाकर घर में नाली का पानी फैलाया और तोड़फोड़ की गई. साथ ही सवुक्कु की मां को गाली दी.
हालांकि, हमले को कथित रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सीवर सफाई मशीनों के वितरण में भ्रष्टाचार पर सवुक्कु शंकर की टिप्पणी का बदला माना जा रहा है.