Get all your news in one place.
100's of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
न्यूज़लॉन्ड्री टीम

UNBELIEVABLE: 521a7449 30ba 432c 862c a86852d25608 - Caught on Camera

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना हफ्तेभर पहले की है. बताया जा रहा है कि कुल 5 लोग इसमें शामिल थे. 

बालाघाट के एसपी नागेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि विशाल गंगवानी नाम के एक चावल मिल मालिक ने मिलिंद ठाकरे पर हमला करने के लिए इन चार लोगों को 30,000 रुपये दिए थे. 

सिंह ने सोमवार को बताया कि गंगवानी, ठाकरे द्वारा चावल मिल में कथित अनियमितताओं के बारे में की गई शिकायतों से नाराज था और उसे सबक सिखाना चाहता था. पुलिस ने बताया कि ठाकरे ने अनियमितताओं के बारे में अधिकारियों से शिकायत की थी और गंगवानी के खिलाफ जांच चल रही है. 

ठाकरे स्थानीय हिंदी दैनिक राष्ट्रबाण के लिए काम करते हैं. उन्होंने पहले अस्पताल में खुद का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हमले के बारे में बताया था. इसके बाद अखबार की एक कटिंग पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें जान का खतरा है. उन्होंने भाजपा के एक पूर्व मंत्री और उनके भाई के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का भी रुख किया था. उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा के लिए बार-बार अधिकारियों से संपर्क किया.

फिलहाल, गंगवानी और अन्य तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक और आरोपी की तलाश जारी है.

भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100's of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.