
ज़ी के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने सोमवार को एक बार फिर से ट्वीट किया. इस बार उन्होंने लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया से माफ़ी मांगने के चलते मिली सराहना से मैं अभिभूत हूं. हालांकि, मेरा विश्वास अब भी वही है. माफ़ी मांगने से अतीत में हुई गलतियों को सुधारा तो नहीं जा सकता लेकिन भविष्य में कम गलतियां करने में मदद मिलती है."
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में ट्वीट किया था. तब सुभाष चंद्रा ने रिया कोसुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दोषी बनाने के लिए उनसे माफ़ी मांगी थी. कुछ दिन पहले ही रिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया है.