Get all your news in one place.
100's of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
न्यूज़लॉन्ड्री टीम

DARK SECRETS: F14254b0 c34b 462d 8a5d e077ffe16d12 | Vintage Vibes

दिल्ली एक बार फिर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है. प्रदूष की स्थिति क्या है यह जानने के लिए जब हम सोमवार सवेरे दिल्ली की सड़कों पर निकले तो स्थिति बदतर थी. बीजेपी नेताओं, खासतौर से पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पटाखों के इस्तेमाल का खुलेआम समर्थन किया. सोमवार रात को उन्होंने एक्स पर लिखा, “चारों ओर गूंजते तेज पटाखों की आवाज़ संगीत जैसी लग रही है.”

हमने एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के बाहर से मापा. पास के ITO मॉनिटरिंग सेंटर के मुताबिक, सुबह 8 बजे यहां का AQI 347 दर्ज किया गया, यानी 'गंभीर' श्रेणी में.

इस बार सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गईं. रात 10 बजे के बाद भी पटाखों की आवाज़ गूंजती रही और बड़ी मात्रा में पारंपरिक (गैर-ग्रीन) पटाखों का भी इस्तेमाल किया गया. बता दें कि 19 अक्टूबर को दिल्ली का एक्यूआई 300 से 400 के बीच था, लेकिन दीपावली की रात यह बढ़कर सीधे 999 तक पहुंच गया जो कि मापक यंत्र की सीमा से भी ऊपर है.

यह शो वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए एक साझा मुहिम का हिस्सा है. आप भी हवा का हक़ अभियान से जुड़ सकते हैं. इस मुहिम को समर्थन देने के लिए यहां क्लिक करें-

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100's of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.